Tuesday, September 22, 2009

भोपाल में घरेलू कामकाजी महिलाओं की पंचायत अब 10 अक्टूबर को

घरों में कार्य करने वाली श्रमिक महिलाओं की राज्य स्तरीय पंचायत अब 10 अक्टूबर को होगी। विभिन्न पर्व-त्यौहारों के मद्देनजर वर्तमान माह में यह आयोजन नहीं हो सका। घरेलू कामकाजी महिलाओं की पंचायत मुख्यमंत्री निवास में होगी। प्रदेश के प्रत्येक जिले से प्रतिनिधि घरेलू कामकाजी महिलाओं को इसमें आमंत्रित किया जायेगा।

No comments: